Hcf full form in hindi

यदि आपके पास दो संख्याए A और B है और आपको उनमे से एक अधिकतम संख्या निकालने को कहा जाये जिससे दोनों संख्या विभाजित हो जाये तो आप कैसे निकालोगे ? यदि आपको यह आता है तो आप comment box में अपना उत्तर दे सकते है मैं आपको reply करने की पूरी कोशिश करुंगा।
Hcf in hindi
मान लीजिये कि आपके पास दो संख्याएँ 24 और 30 है और आपको इनमे से वह अधिकतम ज्ञात करना है जिससे यह दोनों संख्याएँ विभाजित हो जाये तो आप इसे ज्ञात करने के लिए पहले 24 का गुणनफल और फिर 30 का गुणनफल निकाल लेंगे।
24=2x2x2×3
30=2×3x5
जैसा कि आप ऊपर देख सकते है कि 24 और 30 के गुणनफल में 2 और 3 common है अतः इसका HCF 2×3 =6 होगा।
HCF= वह अधिकतम संख्या जिससे दो या दो से अधिक संख्याऐ विभाजित हो जाये उसे उस संख्या का HCF कहते है।
HCF full form
HCF का full form,highest common factor होता है जिसे हिंदी में महत्तम समापवर्तक भी कहते है इसे Greatest common measure (GCM) या Greatest common divisor (GCD) भी कहते है
महत्तम समापवर्तक ज्ञात करने की दो विधिया होती है –
-
अभाज्य विभाजन द्वारा
-
भागफल विधि द्वारा ।
- अभाज्य विभाजन द्वारा
Ex.1 HCF of 48 और 60
48=2x2x2x2x3
60=2x2x3x5
जहाँ 2,3 और 5 अभाज्य संख्याए है अतः
HCF =2x2x3
HCF=12 होगा ।
2.भागफल विधि द्वारा
Ex.1 45 और 75 का HCF
सबसे पहले हम दोनों संख्याओं में बड़ी संख्या को छोटी संख्या से भाग देते है
75 =45×1+30
जैसा कि आप देख पा रहे है कि हमने 75 को 45 से भाग किया और हमे शेषफल 30 मिला जिसको हमने समीकरण के रूप में लिख लियाअब इस समीकरण में हम भागफल 45 को 30 से भाग देंगे और उत्तर मिलेगा उसे फिर समीकरण के रूप में लिख लेंगे
45=30×1+15
अब हमें 45 को 30 से भाग करने पर शेषफल 15 मिला है अतः हम भागफल 30 को शेषफल 15 से भाग करेंगे तो हमे शेषफल 0 मिलेगा
अतः जिस संख्या से भाग देने पर शेषफल 0 मिलता है वो ही संख्या उसका HCF होती है
30=15×2+0
अतः HCF=15
और पढ़े : Otp ka full form
HCF into LCM
मान लीजिये हमारे पास दो संख्याएँ A तथा B है और हमे इसका HCF ज्ञात है तो इसका LCM आसानी से निकाल सकते है चलिए इस सूत्र से समझते है
AxB=HCFXLCM
चलिए अब हम एक उदहारण से समझते है-
Ex.1 35,50 का LCM ज्ञात कीजिये जबकि HCF=5 .
ऊपर दिए गए प्रश्न में पहली संख्या 35 और दूसरी संख्या 50 और HCF 5 दिया हुआ है
LCM ज्ञात करने के लिए हम ऊपर दिए गए सूत्र उपयोग कर सकते है
अतः 35×50=5xLCM
अब हम 35 को 5 से भाग कर सकते है-
7×50=LCM
अतः LCM=350 होगा।
HCF Questions
- Hcf of 135 and 225
ऊपर दिए प्रश्न में 225 ,135 से बड़ा है इसलिए हम 225 को 135 से भाग करेंगे और समीकरण के रूप में लिख लेंगे
225=135×1+90
अब हम भागफल 135 को शेषफल 90 से भाग देंगे –
135=90×1+45
अब हम भागफल 90 को शेषफल 45 से भाग देंगे
और हमे शेषफल 0 प्राप्त होता है अतः जिस भागफल से भाग देने पर शेषफल 0 आ जाए वो उसका HCF होता है
90=45×2+0
अतः HCF=45.
2 .Hcf of 867and 255
ऊपर दिए प्रश्न में 867 ,255 से बड़ा है इसलिए हम 867 को 255 से भाग करेंगे और समीकरण के रूप में लिख लेंगे
867=255×3+102
अब हम भागफल 255 को शेषफल 102 से भाग देंगे –
255=102×2+51
अब हम भागफल 102 को शेषफल 51 से भाग देंगे
और हमे शेषफल 0 प्राप्त होता है अतः जिस भागफल से भाग देने पर शेषफल 0 आ जाए वो उसका HCF होता है
102=51×2+0
अतः HCF=51.
निष्कर्ष
हम उम्मीद करते है कि हमारे blog ,Hcf full form in hindi द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और आपको कुछ सिखने को मिला होगा और ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आप हमारे blog को subscribe कर सकते है और हमारे content को शेयर भी कर सकते है यदि आपके पास कुछ सुझाव है तो हमे comment box मे comment करें हम आपको reply करने की पूरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद
Pingback: RTGS full form in Hindi - personal development in hindi
Looking forward to reading more. Great blog. Awesome. Joann Derrik Ichabod
I love reading through an article that can make people think. Also, many thanks for allowing me to comment. Nan Scarface Pollie
I loved as muc as yyou will receive carried out rigght here. Poppy Patton Dougald
This is one awesome blog. Really thank you! Really Great. Ettie Luther Alica