SSC Kya Hai , Full Form, and History

यह भारत सरकार के तहत एक संस्थान है ,जो विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है।
यह संगठन कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के तहत आता है ,जिसमे चेयरमैन ,दो सदस्य और सेक्रेटरी कम कंट्रोलर होते है जिसका पद ,भारत सरकार के सह सेक्रेटरी के पद के समतुल्य होता है।
SSC का फुल फॉर्म
SSC का फुल फॉर्म Staff Selection Commision होता है, जिसे हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहते है।
MUST READ : OTP KA FULL FORM
इतिहास
संसद की एक समिति ने अपनी 47 वीं रिपोर्ट (1967-68) में निम्न स्तर के पदों पर भर्ती हेतु एक सेवा चयन आयोग की स्थापना करने की सिफारिश की थी।
शुरुआत में सचिवालय प्रशिक्षण स्कूल में एक परीक्षा स्कंध जोड़ दिया ,बाद में सचिवालय प्रशिक्षण और प्रबंध संस्थान के रूप में इसका पुनः नामकरण किया।
ARC (प्रशासनिक सुधार आयोग ) ने कार्मिक प्रशासन पर अपनी रिपोर्ट में इस तथ्य की ओर ध्यान दिलवाया कि केंद्र और राज्य स्तर पर बहुत से ऐसे कर्मचारी है जो वर्ग III और वर्ग IV श्रेणी के है ,और पदों पर भर्ती हेतु योग्यताओं की सामान प्रकृति का पक्ष देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा गैर तकनिकी पदों की आवश्यकतों की पुलिंग तथा कार्मिको की संयुक्त भर्ती हेतु या एक भर्ती बोर्ड द्वारा चयन का समर्थन किया। इसके पश्चात भारत सरकार ने कार्यकारी संकल्प सं 46/1/(एस )/74 – स्था (ख ) दिनांक 4 नवंबर 1975 (परिशिष्ट-1 ) के तहत एक अधीनस्थ सेवा आयोग का गठन करने का निर्णय लिया। और 26 सितम्बर ,1997 को इस समिति का नाम बदलकर कर्मचारी चयन आयोग कर दिया।
मुख्यालय
इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा इसके सात क्षेत्रीय ऑफिस है जो कि प्रयागराज ,मुंबई, कोलकाता,गुवाहाटी, चेन्नई , बंगलौर और नई दिल्ली में स्थापित है और इसके दो उप क्षेत्रीय ऑफिस रायपुर और चंडीगढ़ में है।
SSC द्वारा आयोजित परीक्षाए
1.SSC CHSL
2.SSC CGL
3.SSC Multitasking Staff
4.Junior Engineer
5.Junior Hindi Translator
6.SSC GD Constable
7.SI Central Police Organisation
8.Stenographer C & D
कुछ मुख्य परीक्षाएं
1.SSC CHSL
यदि आप 12 वीं पास कर चुके है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो SSC CHSL आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
SSC CHSL POSTS – SSC CHSL के तहत SSC निम्नलिखित पदों की नियुक्ति करता है –
( i )Sorting Assistant/ Postal Assistant
( i ) Lower Division Clerk
( iii ) Junior Division Clerk
( iv ) Data Entry Operator
SSC CHSL के लिए योग्यता –
SSC CHSL के लिए न्यूनतम योग्तयता इस प्रकार है –
- राष्ट्रीयता – उम्मीदवार के पास भारत या नेपाल या भूटान की नागरिकता होनी चाहिए।
- आयु सीमा – उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष व अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
- शैक्षिक योग्यता -उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 12 वीं पास या इसके समतुल्य होनी चाहिए।
SSC CHSL EXAM PATTERN
TIER | MODE/PATTERN |
TIER 1 | COMPUTER BASED |
TIER 2 | DESCRIPTIVE PAPER |
TIER 3 | SKILL TEST |
SSC CHSL SYLLABUS
SSC CHSL में विभिन्न पदों के लिए Syllabus विभिन्न हो सकते है।
2. SSC CGL
यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जिन्होंने स्नातक (BA /B.Sc/B.Com ) पूर्ण कर लिया है और भारत सरकार के विभिन्न विभागों मे समूह ग तथा समूह घ के पदों पर नियुक्ति चाहता है।
SSC CGL POSTs – इसके तहत सरकार के कुछ मुख्य विभागों में समूह ग तथा समूह घ के नियुक्ति होती है।
पात्रता –
इसके आवेदन के लिए निम्नलिखित है –
( i ) नागरिकता – उम्मीदवार के पास भारत या नेपाल या भूटान की नागरिकता होनी चाहिए।
( ii ) आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
( iii ) शैक्षिक योग्यता – उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
SSC CGL EXAM PATTERN
TIER | MODE/TYPE |
TIER 1 | ONLINE MCQ |
TIER 2 | ONLINE MCQ |
TIER 3 | OFFLINE SUBJECTIVE |
TIER 4 | SKILL TEST |
SSC CGL EXAM SYLLABUS
3. SSC MTS
यह परीक्षा 10 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए आयोजित होती है ,यदि आप 10 पास कर चुके है और सरकारी नौकरी तलाश रहे है तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
SSC MTS POSTs
इसके अनुसार मुख्य पद इस प्रकार है –
- Peon
- Garderner
- Daftary
- Jamadar
- Junior Gestetner Operator
- Chowkidar
- Safaiwala
पात्रता –
SSC MTS के लिए न्यूनतम योग्यताए इस प्रकार है –
( i ) नागरिकता – उम्मीदवार की नागरिकता भारत या नेपाल या भूटान की होनी चाहिए।
( ii )शैक्षिक योग्तयता – उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10 वीं या मैट्रिक पास होनी चाहिए।
( iii ) आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए।
SSC MTS EXAM PATTERN
TIER | MODE/TYPE |
TIER 1 | ONLINE EXAM (COMPUTER BASED) |
TIER 2 | OFFLINE EXAM (DESCRIPTIVE PAPER ) |
SSC MTS SYLLABUS
SSC MTS SYLLABUS DOWNLOAD HERE
निष्कर्ष – हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा लिखा हुआ लेख SSC KYA HAI पसंद आया होगा और इससे कुछ सिखने को मिला होगा।
आप हमारे BLOG को शेयर भी कर सकते है,यदि आपके पास कुछ भी प्रश्न है तो आप COMMENT बॉक्स में COMMENT भी कर सकते है।